नवाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ में भैंस चोर गिरोह के पांच सदस्य किये गिरफ्तार 

बरेली । नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की भैंस चोरों से हुई आमने सामने हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच आरिपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में भैंस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गोली।लगने से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक  बीती रात करीब 11 बजे बिथरी नहर के पास इको कार में  बैठे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घटना में पुलिस को जान से मारने की मकसद से फायर किए गए । जब पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किए तो बदमाश उमर उर्फ नेता निवासी बदायूं , कमरुद्दीन उर्फ नन्हे निवासी दातागंज बदायूं पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बाकी बदमाशों को अपने गिरफ्त में लिया।

 

 

वही घटना में घायल बदमाशों को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । कुछ घंटे के बाद बदमाशों को इलाज के बाद पुलिस अपनी अभिरक्षा में अस्पताल से ले गई। घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर भी है।एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में भैंस चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों भी पुलिस की गोली लगने से भी घायल हुए है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now