नारकोटिक्स ने 8 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

 नारकोटिक्स कंट्रोल  ब्यूरो की टीम ने तस्कर को किया गिरफ्तार
तस्कर के पास 1 करोड़ 20 लाख रुपये की अफीम बरामद
तस्करी आरोपी  सैटेलाइट बस स्टैंड से हुआ गिरफ्तार

बरेली।  बारादरी पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने गुरुवार देररात को एक तस्कर को 1 करोड़ 20 लाख कीमत की अफीम के साथ  सैटेलाइट बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। बारादरी पुलिस ने शुक्रवार 12 बजे खुलासा करते हुए  बताया कि तस्कर धीरज डांगी पुत्र बैजनाथ निवासी चतरा झारखंड को 8 किलोग्राम अफीम के साथ  गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस ने बताया कि इस अफीम की सप्लाई अब्दुल ओसामा नाम के व्यक्ति के कहने पर बरेली में होना थी उससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया।वही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेजने की अपनी तैयारी कर ली है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now