कोहरा बना मौत की वजह , अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवती की मौत 

बरेली – रिठौरा पेट्रोप पंप पर मंगलवार  सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतिका के परिवार में कोहराम मच गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज के गांव आसपुर निवासी प्रीति (28) विष्णु धाम कॉलोनी में निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में नौकरी करती थी।आज जब यह हादसा हुआ तब युवती बरेली के विष्णुधाम आ रही थी।
 मृतका के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मृतिका के पिता मनोहर लाल ने बताया कि बेटी  घर से  अपने ऑफिस जा रही थी। उसकी मां ने ठण्ड को देखते हुए ऑफिस जाने से मना किया था पर उसने कहा था कि ऑफिस में काम बहुत है।  इसके बाद उसकी मां निर्मला चुप हो गई। निर्मला ने कहा कि बेटी अपना ध्यान रखना। बेटी प्रीति कुछ ही दूर पहुंची थी तभी यह हादसा हो गया। कुछ देर में पुलिस का हादसा होने के संबंध में  फोन आ गया।  मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
स्कूटी से नौकरी करने जा रही थी युवतीकोहरा होने के कारण हुआ सड़क हादसा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now