शाही क्षेत्र में 9 महिला की हत्या के मामले में स्कैच पुलिस ने किए जारी

बरेली। शाही थाना क्षेत्र में 9 महिलाओं की हत्याओं के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों के स्कैच जारी किए है। बरेली पुलिस के मुताबिक थाना शाही बरेली क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में  महिलाओं के शव के संबंध में हुई पुलिस छानबीन व आसपास के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन संदिग्धों के स्कैच जारी किये जा रहे हैं।  स्केैचों की पहचान करने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। स्कैचों की सूचना दूरभाष नम्बरों पर कॉल के माध्यम से दी जा सकती है। बरेली पुलिस ने जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली मो0नं0 9454402429,  9258256969 ,क्षेत्राधिकारी मीरगंज मो0नं0 9454401327,  थानाध्यक्ष शाही-मो0नं0 9454403101, 9258256965 जारी किया। इन नंबरो पर हत्यारों के संबंध में कोई भी व्यक्ति किसी भी समय बरेली पुलिस को जानकारी दे सकता है। बता दें कि  शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार नौ वृद्द महिलाओ की गला दबाकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।लगातार एक ही पैटर्न पर हुई नौ महिलाओ की हत्या से दोनों थाना क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गईं थी।महिलाओ ने खेतों पर जाना बन्द कर दिया था।मामला शासन तक पहुंचने पर जिले के आला अधिकारियो ने दोनों थाना क्षेत्र में डेरा डालकर ड्रोन कैमरो से निगरानी कर हत्याओं के खुलासे कई टीमों का गठन किया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now