एसीएमओ द्वारा किया गया संचारी अभियान एवं दस्तक अभियान का पर्यवेक्षण

मीरगंज। गुरुवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार ने मीरगंज के संवेदनशील गांव थानपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का पर्यवेक्षण किया ।डिप्टी सीएमओ ने गांव थानपुर में टीकाकरण सत्र का भी पर्यवेक्षण किया । टीकाकरण सत्र पर नियमित टीकाकरण के साथ-साथ संपूर्णता अभियान के अंतर्गत विटामिन ए की खुराक भी दी जा रही थी । डॉ अमित कुमार ग्राम में घर-घर जाकर दस्तक अभियान के तहत जानकारी ली एवं ग्रामीणों को इकट्ठा कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जागरूक किया । एसीएमओ ने ग्राम प्रधान के घर भी गए परंतु ग्राम प्रधान नहीं मिले ।

 

 

ए सी एम मो डॉ अमित कुमार के पर्यवेक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वागीश कुमार के साथ-साथ , बी पी एम पुनीत सक्सेना, बी सी पी एम प्रेमपाल, सी एच ओ निशा राज , ए एन एम अल्का एम सिंह , आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now