उधार के रुपये वापस मांगने पर घर में घुसकर युवक को पीटा

– न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

 

 

बहेड़ी। उधार दिया पैसा वापस मांगने पर बौखलाये पिता पुत्र व एक महिला ने घर में घुसकर एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की। यही नही इस दौरान उन्होंने घर में रखे 5 हज़ार रूपये भी निकाल लिये। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उक्त लोग आइंदा पैसे मांगे पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पिता पुत्र समेत एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला महादेवपुरम निवासी राममूर्ति सक्सेना का कहना है कि वह दोनों पैरो से विकलांग है। उनके ससुर विनोद प्रकाश सक्सेना ने एक साल पहले 2,25,000/- रूपये अपने पडोसी राधेश्याम गुप्ता व उसकी पत्नी रजनी गुप्ता निवासीगण मो0 जटवारा केला बाग थाना थाना किला बरेली को बतौर उधार दिलाये थे। काफ़ी वक़्त होने पर ज़ब उक्त लोगों से पैसे वापस मांगे तो राधेश्याम गुप्ता व उसकी पत्नी रजनी गुप्ता व पुत्र पीयूष गुप्ता ने उनके साथ गाली गलौच कर जानलेवा हमला कर दिया।

 

 

इसके बाद उन्होंने थाना किला में शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। बीते साल के नवंबर माह की 26 तारीख़ की सुबह ज़ब वह अपने नगर के मोहल्ला महादेवपुरम में बने तब तीनो लोग हाथो में नाजायज असलहा लेकर घर में घुस आये और उसको गालियां देकर बुरी तरह मारने पीटने लगे। इसी दौरान उक्त लोगों ने मेज की रैक में रखे 5 हजार रूपये भी लूट लिये और डण्डे मारकर उसकी स्कूटी भी तोड दी। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली जिसपर पुलिस ने राधेश्याम गुप्ता, उसके पुत्र पीयूष गुप्ता, पीयूष की पत्नी रजनी गुप्ता निवासीगण मो0 जटवारा केला बाग थाना किला जिला बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now