ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार 

बरेली। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज 10 सीटों के लिए वोटिंग शूरू हो चुकी है। जगह-जगह लोगों में वोट डालने के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर चुनाव बहिष्कार की भी सूचना मिल रही है। मीरगंज के गांव खमरिया सानी में मतदान बहिष्कार कर दिया है.

गांव खमरिया सानी में 8 बजे हंगामा हो गया। बूथ संख्या 198 पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सड़क निर्माण न होने व नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार किया.11 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा.ग्रामीणों ने कहा की जबतक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक वोट नहीं डालेंगे.

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन मिलता रहा लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया. कई बार सड़क की मांग करने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीण इस बात से खासे नाराज हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि उन्हें एक सड़क तक नही दें पाए. गांव का मुख्य मार्ग खराब होने से ग्रामीणों की नाराजगी चुनाव नजदीक आते ही खुलकर सामने आई है.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now