डीजे की दुकान में मारपीट के मामले में  पुलिस से शिकायत 

आंवला। क्षेत्र में शादी समारोह में डीजे संचालक के भाई से कुछ युवकों का विवाद हो गया। समझौता होने के बाद आरोपियों ने अगले दिन दुकान में घुसकर डीजे संचालक के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी और गल्ले से रुपए निकालने का भी आरोप लगाया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।आंवला के मोहल्ला बेहटा जुनू निवासी उपेंद्र मौर्य ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के सभी उसकी डीजे और बीज भंडार की दुकान है। वह बुधवार रात मोहल्ले में सुनील मौर्य के परिवार की शादी में डीजे बजा रहे थे तभी मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उनके भाई दिलीप के साथ मारपीट की। अगले दिन वह दुकान पर बैठे थे तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। दुकान का सामान और फर्नीचर तोड़ दिया। दुकानदार ने आरोपियों पर गल्ले के 22 हजार रुपए ले जाने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उपेंद्र मौर्य का मेडिकल कराया और मामले की जांच में जुटी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now