नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन एनडीआरएफ को मिला शव

मीरगंज(बरेली)। एनडीआरएफ बरेली की टीम ने शनिवार की दोपहर दिवना के पास नदी में डूबे युवक प्रमोद कुमार (35) वर्षीय पुत्र शिशुपाल सिंह शव 24 घंटे में खोज निकाला। उसका शव शुक्रवार की शाम छह बजे के समय घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर पिपरिया गांव के पूर्व दिशा में बरामद हुआ।
शुक्रवार की शाम को युवक अपने खेत पर गया था तभी हाथ पैर धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वो बहगुल नदी में जा गिरा। शाम को घर नही पहुंचने पर परिजनो ने उनकी तलाश की
तो वह खेत की तरफ गए नदी के पास उनको किसान की चप्पल बरामद हुई। जिसके बाद उनको शक हुआ कि वह नदी मे डूब गए।परिजनों ने ग्रामीणों के साथ किसान की नदी मे काफी तलाश की नहीं मिलने पर उन्होंने प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
 मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ की टीम नदी में डूबे किसान की तलाश में जुटी रही। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसान का शव नदी से बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर मृतक की पत्नी पुष्पा देवी और तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now