ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल 

मीरगंज।फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के भिटौरा रेलवे स्टेशन से मात्र कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति ट्रेन ट्रेन से गिर गया।और वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।शनिवार की  सुबह भिटौरा स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि भिटौरा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रूकमपुर फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन ने गिर गया है।
वह ट्रेक के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। स्टेशन मास्टर द्वारा दी गयी सूचना पर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति श्रवण कुमार पुत्र नीबल बताया जा रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now