स्वास्थ्य कर्मी रचना ऋषि हुई सेवानिवृत्त

आंवला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से तैनात एएनएम रचना ऋषि सेवा निवृत्त हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ ने उन्हें गुलदस्ते फूल मालाएं आदि पहनाकर उपहार देकर बैंड बाजा के साथ विदाई दी। रचना ऋषि भावुक हो गई और उन्होंने बताया सभी स्टाफ के साथ मेरा समय बहुत अच्छा व्यतीत हुआ और सभी का सहयोग और प्यार मिला ।इस दौरान कुछ पुरानी बातों पर भी प्रकाश डालते हुए वह भावुक हो गई। इस अवसर पर और भी सभी ने अपने-अपने विचार रखें।
इस दौरान डॉक्टर इंतजार हुसैन, डॉक्टर मोहम्मद सलीम, डॉ विकास यादव, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुशवाहा, फार्मासिस्ट किशन सिंह, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र नाथ चौधरी, रमेश बाबू शर्मा, लैब टेक्नीशियन आकाश, मोहम्मद सालिम, एक्सरे टेक्नीशियन राम आशीष, एएनएम दीक्षा तोमर, मेहराज, स्टाफ नर्स मोनिका शर्मा, दिव्या, वार्ड आया सरोज बाला और नीता अस्थाना, रवि सिंह, छत्रपाल सिंह, मुकेश, गुड्डू सहित यूपीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now