यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगे ट्रेनों में अतिरिक्त कोच 

बरेली: गर्मी को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेनों के कोच में बढ़ोतरी की गई जिसमें परिवर्तन के साथ कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दी गयी है। – 12527/12528 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस में रामनगर से 29 अप्रैल,2024 से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जीएसएलआरडीके दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो शयनयान श्रेणी के तीन , साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के चार वातानुकूलित कुर्सीयान का एक तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे। वही – 15059/15060 लालकुंआ-आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुंआ एक्सप्रेस में लालकुंआ से 30 अप्रैल,2024 से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जीएसएलआरडीके दो , वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक , वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो शयनयान श्रेणी के तीन , साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के चार, वातानुकूलित कुर्सीयान का एक तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now