पक्षियों को पानी की व्यवस्था करने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश 

आंवला।एसडीएम नहने राम ने भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका परिषद आंवला, नगर पंचायत सिरौली, नगर पंचायत बिशारतगंज के अधिशासी अधिकारी ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद, रामनगर, मझगवां के बीडीओ को निर्देश जारी किए है। एसडीएम ने पत्र जारी कर बताया कि वर्तमान में गर्मी बढ़ने लगी है जनपद का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। आने वाले सप्ताह में और गर्मी बढ़ने की आशंका है। गर्मी में मनुष्य विभिन्न प्रकार से प्यास बुझाकर पानी की मात्रा पूरी कर लेता है।

 

 

 

परंतु पशु पक्षी भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। प्यास ना बुझने से कई पशु और पक्षियों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जनों को घरों के आसपास पशु पक्षियों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अधिकारियों को भी पानी का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now