सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आंवला। कस्बे के  सरस्वती विद्या मंदिर में हनुमान जयंती का कार्यक्रम धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना के बाद हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन तथा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान रहे। जिनके द्वारा रामायण में रचित हनुमान जी का चरित्र बल बुद्धि विवेक तथा भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव को विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया गया एवं रामचरितमानस आधारित सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, और प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को नित्य रामचरितमानस की चौपाई पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूचना प्रभारी सुधांशु गुप्ता, आचार्य मुन्नालाल गंगवार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज सिंह, अखिल गुप्ता, कमलेश मौर्य, अंजू सिंह, सोनाली सैनी, दिशा सिंह, सविता सिंह आदि ने मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now