डीसीएम की टक्कर से बिलपुर क्रॉसिंग का बूम टूटा, लगा जाम

फतेहगंज पूर्वी।दातागंज मार्ग से आ रहे वाहन ने बिलपुर क्रॉसिंग के बूम में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बूम उछलकर ओएचटी लाइन के पास जा गिरा ।गनीमत रही की लाइन से टच नहीं हुआ बूम।बड़ा हादसा होने से बाल बाल टल गया।गेटमैन  ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी।सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया।कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोका गया।सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।भीषण जाम लग गया।दूल्हे सहित बारातियों की गाड़ियां भी जाम में फंस गई।स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेनों को पास कराया गया।
फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार रात  बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग की फाटक संख्या 344 पर गेटमैन ट्रेन को पास कराने के लिए फाटक को बंद कर रहा था।इसी दौरान दातागंज मार्ग से आ रही बरेली की ओर जा रही डीसीएम ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी।डीसीएम की भीषण टक्कर लगने से बूम के टुकड़े हो गए।बूम उछलकर ओ एच टी लाइन के पास जाकर गिर  गया।बूम ओएचटी लाइन में टच होने से बड़ा हादसा हो सकता था।गनीमत रही हादसा होते-होते टल गया।गेटमैन ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर बिलपुर को दी।बिलपुर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।बूम टूटने की सूचना पर हड़कंप मच गया।आरपीएफ मौके पर तत्काल पहुंच गई।वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया।ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया।पीछे से आ रही ट्रेनों को टिसुआ, पितांबरपुर, रसोईया, मीरानपुर कटरा,तिलहर, बंथरा आदि स्टेशनों पर रोककर गुजारा गया। गेटमैन ने स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेनों को पास कराया।वही सड़क यातायात भी बाधित हो गया।वाहनों की लंबी कतारें लग गई।शादियों में जा रही दूल्हे समेत कई गाड़ियां जाम में फंस गई।हाहाकार मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now