दो लाख रुपए नही दिए तो वायरल कर दूंगा अश्लील वीडियो,पुलिस ने प्रेमी पर लिखा मुकदमा

बहेड़ी। प्रेमिका की अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी, प्रेमिका से वायरल न क़रने के बदले दो लाख रुपए की मांग कर रहा है और दो लाख रुपए न देने पर प्रेमिका की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के पिता ने प्रेमी और उसके घर वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का कहना है कि जनसेवा केंद्र चलाने वाले एक युवक ने उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो बना ली औऱ उसको डिलीट क़रने के बदले 2 लाख रुपए मांग रहा है और 2 लाख रुपए न देने पर वीडियो वायरल क़रने  की धमकी दे रहा है और गाली गलौच कर रहा है। बताया जाता है कि दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनो की फोन से बात होती है। दोनो के परिवार वालो में शादी की बात भी चली थी लेकिन युवक के वाले शादी को तैयार नहीं है और वह 15 लाख रुपए की मांग कर रहे है। पुलिस ने युवक अनिल मौर्य पुत्र डाल चन्द्र, दुर्गा प्रसाद पुत्र डाल चन्द्र व डालचंद्र निवासीगण ग्राम लदपुरा थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now