बदायूं के युवक की बरेली के अस्पताल में मौत ,परिजनों ने लगाया मारपीट करके मार देने का आरोप

बरेली ।  बदायूं जिले में  धान की फसल में मछली पकड़ने के सामान से हुए नुकसान  को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को लाठी डंडो सहित नाजायज हथियारों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया । और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए । परिजनों ने गम्भीर हालत में  तेजेन्द्र यादव (35)  को बरेली के निजी अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया जहां उसकी आज मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दातागंज के गांव चापर कौरा के रहने वाले राजीव ने बताया कि उनके बड़े भाई तेजेन्द्र यादव (35) ने दूसरे पक्ष के लोगों से धान की फसल में मछली के जाल रखने का विरोध किया था तभी दूसरे पक्ष के महावीर, धर्मपाल , रामशंकर , रूपराय ने लाठी डंडो के साथ नाजायज हथियारों से हमला कर मरणासन्न हालत में कर दिया । जब यह घटना हुई उस वक्त वह अपने भाई तेजेंद्र के पास ही थे । परिजन राजीव यादव ने पुलिस से मांग की है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। वहीं बरेली पुलिस ने घटना की सूचना बदायूं पुलिस को दे दी है ताकि वह मामले में अग्रिम कार्रवाई कर सके

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now