रामलीला मेले मे दुकानदार आपस में भिड़े 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

शीशगढ़ । मोहल्ला गड़ी निवासी  अजय ने पुलिस को  बताया बीते गुरुवार की शाम साढ़े चार  बजे बह अपने पिता के साथ रामलीला मेले में लगी दुकान पर बैठा था। कि कस्बे के मोहल्ला बरेली बस अड्डा निवासी सर्मोद,सनी गुप्ता,अंकुश,प्रदीप गुप्ता गाली गलौच कर मारपीट करने को लिपट गए तथा पिता व उसे  लाठी डंडों से मारा पीटा शोर शराबा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। दूसरे पक्ष के अंकुश गुप्ता ने पुलिस को बताया उनकी मिठाई की दुकान रामलीला मेले में लगी है।गत 2-3 दिन पहले लालता प्रसाद,अजय,विक्की,से मेले में ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय बात रफा दफा हो गई थी। उसके बाद उसी बात को लेकर बीते शुक्रवार को रात 1 बजे अनीता मेरी दुकान पर आयी और मुझे गंदी-गंदी गाली देने लगी। और लाठी डंडा लेकर मारने को अमादा गये।शोर शराबा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now