बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को ग्रामीण ने कप्तान से लगाई गुहार

शीशगढ़। एक माह बाद भी दहेज लोभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वादी मृतका के पिता ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर  बेटी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कराकर जेल भिजवाने की गुहार लगाई है।पीड़ित का आरोप है कि हत्यारोपी फोन कर जबरन समझौता करने का दबाव बनाने के साथ आपराधिक प्रवृति के लोगों को घर भेजकर समझौते के लिए धमका रहे हैं।हरपाल पुत्र जागन लाल निवासी बूँची की गोंटिया थाना शीशगढ़ ने एसएसपी बरेली को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसकी बेटी नीरज की दहेज़ की माँग पूरी न कर पाने पर दहेज़ लोभी बेटी के पति कुंवर पाल,सास जसोदा देवी ससुर तोताराम,जेठ भूपराम व देवर ऋषिपाल  निवासी ग्राम गणेशपुर गोंटिया थाना आँवला ने गत 3 सितंबर को सुबह 5 बजे हत्या कर दी थी।हत्यारोपियों के खिलाफ उसी दिन आँवला थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।मुकदमा दर्ज हुए एक माह बीतने के बाद भी पुलिस बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं।पीड़ित पिता के अनुसार उसनें 27 मई 2023को हिन्दू रीति रिवाज़ के अनुसार बेटी नीरज का विवाह थाना आँवला के ग्राम गणेशपुर गोंटिया निवासी कुंवरपाल के साथ किया था।बेटी की शादी में दिए गए दहेज़ से ससुराली संतुस्ट नहीं थे।जो दहेज में मोटर साइकिल की माँग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे।मांग पूरी न होने पर शादी के एक साल बाद ही  दहेज़ लोभी ससुरालियो ने गला दबा कर बेटी की हत्या कर दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now