शीशगढ़ के युवक की गुजरात में हत्या लाश चार दिन बाद नदी में तैरती मिली

 

शीशगढ़। गुजरात में बाल कटिंग की दुकान चलाने बाले शीशगढ़ के युवक की लाश पुलिस ने नदी में तैरती हुई बरामद कर लाश का पी एम कराकर परिजनों को सौंप दी।युवक चार दिन से लापता था।

मृतक इमरान पुत्र अबरार उम्र लगभग 25वर्ष कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर बस अड्डे का मूल निवासी है।पिछले कुछ समय से मृतक के परिजनों ने बरेली के अशरफ खान छावनी में मकान बनबा कर रह रहे हैं।मृतक इमरान गुजरात में रहकर बाल कटिंग का काम करता था।तथा माता पिता गुजरात की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।मृतक पिछले चार दिनों से गायव था।गुरुवार को उसका शव नदी में तैरता पुलिस ने बरामद किया था।परिजनों ने अज्ञात लोगों द्वारा बेटे की हत्या कर लाश नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।शिकायत पर गुजरात पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पी एम को भेजा।पी एम के बाद मृतक का शव आज शुक्रवार को बरेली पहुंचा।बरेली में मृतक के शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।मृतक तीन वहनो का अकेला भाई था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now