अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल, एक की हालत गंभीर

 

शीशगढ़। बाइक द्वारा रिश्तेदारी से वापस आ रहे दो लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरधरपुर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले डंपी अपने साढ़ू शहाबुद्दीन के साथ बाइक द्वारा मीरगंज के ग्राम सिंधौली में अपनी किसी रिश्तेदारी में गए थे। वापस आते समय धनेटा शीशगढ़ रोड पर गिरधरपुर ईंट भट्ठे के निकट पेट्रोल पंप के सामने आज रात लगभग 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शहाबुद्दीन निवासी ग्राम सुजातपुर थाना मीरगंज को बहेड़ी अस्पताल भेज दिया। जबकि मामूली रूप से घायल हुए डंपी को कस्बे के ही एक निजी अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now