देवर ने महिला को बुरी नियत से दबोच कर की दुष्कर्म की कोशिश,शिकायत पर पति ने पीटकर घर से निकाला

शीशगढ़।देवर भाभी पर रखता था बुरी नियत।मौका पाकर बुरी नियत से दबोच कर की दुष्कर्म की कोशिश।पीड़िता ने पति से शिकायत की तो पति ने लात घूंसो से पीटकर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
चौकी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 6वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज़ के अनुसार जानकी प्रसाद के हुई थी।उसकी तीन बेटियां हैं।बेटियों के पैदा होने पर पति जानकी प्रसाद,देवर राजू और जेठ मान सिंह ताना देकर प्रताड़ित करते है।इसके अलावा देवर राजू उस पर बुरी नियत रखता था।23 जून को मौका पाकर देवर ने जबरन दबोच कर दुष्कर्म की कोशिश की।शिकायत पति से करने पर उन्होंने उल्टा विवाहिता को ही लात घूंसो से जमकर पीट कर घायल कर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now