कैंट में ई रिक्शा चालक की दबंगों ने की हत्या

बरेली । कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार देररात शराब के नशे में दबंगों ने एक ई रिक्शा चालक की पीट पीटकर हत्या कर दी जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । वहीं कैंट पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी के प्रकाश कालोनी में रहने वाला नरेश यादव ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । बीती रात नरेश पड़ोस की दुकान से तंबाकू खरीदने गया था।

 

 

 

आरोप है कि शालोम स्कूल के पास मंदिर के सामने खड़े कुछ दबंग शराब के नशे में थे जैसे ही उन्होंने नरेश को वहां से गुजरते देखा तो आरोपियो ने नरेश के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया । जब नरेश ने विरोध किया तो आरोपित हमलावर हो गए सभी ने मिलकर उसे लातों घूसों व बेल्टों से जमकर पीटा। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं माना। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जब तक मौके पर डायल 112 पहुंची तब तक नरेश मरणासन्न हालत में हो गया था । और आरोपित फरार हो गए थे । डायल 112 नरेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची वहां डाक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now