मीरगंज में बस रोककर हेल्पर का अपहरण ,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देररात कुछ लोगों ने  सवारी बैठाने की बात कहकर एक बस को रुकवाया और हेल्पर का अपहरण कर लिया । और युवक को कार में डालकर फरार हो गए। देररात मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना से बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। मामले की पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस हरकत में आई।मीरगंज पुलिस के मुताबिक बस को सवारी के बहाने रुकवाया गया था । इसी दौरान कुछ अज्ञात कार सवार लोगों ने हेल्पर को खींचकर अपनी कार में डाल लिया और बरेली की ओर भाग गए।

 

 

पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी इसी बीच पता चला कि गांव तिलमास के पास एक कार और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस दुर्घटना में शामिल कार ही वही थी, जिससे किडनैपिंग की गई थी। कोतवाल कुंवर वहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना में सुहैल पुत्र शेर अली बस हेल्पर निवासी किठौर, मेरठ के साथ मारपीट और किडनैपिंग की घटना घटी थी । घटना के पीछे परवेज़ पुत्र रामपाल, निवासी परशुनगला भोजीपुरा का हाथ बताया जा रहा है, जिसने सुहैल को सवारी के बहाने बुलाकर मारपीट की। सुहैल को परवेज़ ने अल्टो कार में बैठाकर सिधौली चौराहे के पास ले गया था और वहीं मारपीट की घटना की थी । इसी दौरान, परवेज़ की कार की टक्कर गांव तिलमास पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो से हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परवेज़ और उसके साथी सुरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने यह भी बताया कि सुहैल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now