रंजिशन दबंगो ने प्रधान के बेटे को रास्ते में घेरकर लाठी डंडो से पीटकर किया जानलेवा

शीशगढ़।प्रधान द्वारा जिलाधिकारी से की गईं चक मार्ग पर अबैध कब्जे की शिकायत से नाराज दबंगो ने प्रधान के बेटे को लाठी डंडो से पीटकर जानलेवा हमला कर मरनासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।शिकायत पुलिस से की गईं मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।अब प्रधान ने  आई जी से शिकायत कर कार्यवाही की माँग की हैं। शीशगढ़ के ग्राम मीरपुर की प्रधान राकेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय शंकर लाल ने डी आई जी से लिखित शिकायत की हैं कि उनके गाँव के ही राम औतार,विजय पाल,जितेश व 5 से 6 अज्ञात लोगों ने  4सितंबर को उनके बेटे धीरेन्द्र को शाम 4 बजे सहोड़ा बाजार में घेर कर लाठी डंडो व लात घूंसो से पटक पटक कर मारा था।जितेश ने अंटी में घुसा तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए थे।शिकायत स्थानीय पुलिस से की गईं।मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी।अब परेशान प्रधान ने आई जी से शिकायत कर कार्यवाही की माँग की हैं।
प्रधान ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी जिलाधिकारी से
ग्राम प्रधान मीर कुमारी का आरोप हैं कि उसनें गत दिनों आरोपियों  के खिलाफ चक मार्ग पर अबैध कब्जा करने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।शिकायत पर जाँच को पहुँचे लेखपाल से दबंगो ने सांठ गांठ कर उल्टा प्रधान पर मुकदमा दर्ज करा कर प्रधान को जेल भिजवा दिया था।अब परेशान प्रधान दर दर भटकने को तैयार हैं।परेशान प्रधान का आरोप हैं कि वह दबंगोके डर से प्रधान रिस्तेदारी में छिपकर रह रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now