मंगेतर पर छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पश्चिमी।निकाह से पहले मायके में छेड़खानी करनें पर हिदायत देकर पंचायत में छोड़ने वाले युवक ने सुसराल में जाकर युवती के साथ अश्लील हरकत की।जिससे सुसराल वालो ने युवती को गलत चाल चलन का आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के गांव निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया करीब डेढ़ साल पहले निकाह से पहले उसके गांव का युवक मोईन खान उसके साथ छेड़खानी करता था।शिकायत करने पर पंचायत में युवक ने भविष्य में कभी अश्लील हरकत नही करने का वादा किया।तब युवक को बगैर कानूनी कार्यवाही के छोड़ दिया।लेकिन निकाह के करीब डेढ़ साल बाद युवक मोईन खान युवती को मौसेरी बहन बताकर उसकी सुसराल पहुंच गया।युवती ने समझा कि सुधर गया होगा।लेकिन रात के समय मोईन खान अकेले देखकर युवती के कमरे में घुस गया।उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। चीखने चिल्लाने पर परिजन आ गए।तब उन्हे भी पहले से ही संबंध होने की बात बताकर भाग गया।सुसराल वालो ने युवती के चरित्र पर सवाल खड़ा करके उसे मायके भेज दिया।अब रिश्ता तोड़ने की बात कह रहे है।पीड़ित युवती के शिकायती पत्र पर एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now