होमगार्ड की बेटी को दोबारा अगवा करने के मामले में अधिवक्ता व कथित पत्रकार समेत चार पर केस दर्ज

 

भोजीपुरा/बरेली। होमगार्ड की बेटी को दोबारा अगवा करने के मामले में एडीजी के आदेश पर किला पुलिस ने एक कथित पत्रकार व अधिवक्ता समेत चार के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता के खिलाफ पूर्व में एक एफआईआर भोजीपुरा थाने में दर्ज हो चुकी है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड की बेटी को गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक 13 जुलाई को उस समय अगवा करके ले गया था बह कोचिंग पढ़ने जा रही थी।इस मामले में होमगार्ड की पत्नी की ओर से गांव के अरशद के खिलाफ 16 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भोजीपुरा पुलिस ने अगवा की गई छात्रा को‌ एक स्थान से पकड़ लिया था। छात्रा के कोर्ट मे पुलिस ने बयान दर्ज कराए। छात्रा ने अपनी ननिहाल में जाने की इच्छा व्यक्त की।

 

 

कोर्ट ने सुरक्षा के साथ छात्रा को उसकी ननिहाल किला थाना क्षेत्र में भेज दिया था।वहां से 17 अगस्त को छात्रा को फिर अरशद अगवा कर ले गया। किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो अगवा छात्रा के माता-पिता एडीजी से मिले और आपबीती सुनाई। एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। किला पुलिस ने एडीजी के आदेश पर छात्रा को अगवा करने वाले युवक अरशद,उसके पिता अख्तर खां छात्रा को अगवा कराने में सहयोग करने वाले अधिवक्ता अब्दुल शाहिद, कथित पत्रकार जमशेद खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधिवक्ता अब्दुल शाहिद के खिलाफ पूर्व में भोजीपुरा थाने पहले से रिपोर्ट दर्ज है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now