अज्ञात वाहन की टक्कर  से चौकीदार की  मौत,साडू  घायल

शीशगढ़।साडू के साथ बाइक से जा रहे चौकीदार की बाइक में सहोड़ा तिराहे पर जोरदार टक्कर  मार दी।दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने एम्बुलेंस से दोनों को फतेहगंज पश्चिमी के सरकारी अस्पताल में इलाज को भिजवाया।अस्पताल में डाक्टर ने चौकीदार को मृत घोषित कर दिया।घायल मृतक के साडू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।मृतक मुकेश कुमार पुत्र जयपाल निवासी ग्राम धिमरी की गोंटिया थाना खजुरिया जनपद रामपुर खजुरिया थाने में चौकीदार था।मृतक के भाई करन ने पुलिस को बताया कि उनका भाई 29अगस्त को रात्रि 9.15बजे अपने साडू अमर सिंह पुत्र रतन लाल निवासी भोंनक पुर थाना मिलक रामपुर के साथ बाइक से शाही थाने के गाँव दोंद जा रहे थे।कि जैसे ही दोनों सहोड़ा तिराहे पर पहुँचे तभी सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टककर मार दी थी।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों को राहगीरों ने फतेहगंज पश्चिमी के सरकारी अस्पताल भिजवाया था।अस्पताल में डाक्टर ने भाई मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।दूसरे घायल साडू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now