शादी न करने पर छात्रा पर तेजाब डालने की दी धमकी – पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बहेड़ी। ट्रेन से कॉलेज जा रही छात्रा से युवक ने गंदे शब्दों का प्रयोग करते हुए अश्लील बातें कीं। युवक ने कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो और अगर तुमने मुझसे शादी नही की तो वह चेहरे पर तेजाब डाल देगा। घटना के बाद किसी तरह घर पहुँचने के बाद छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इस मामले मे पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

थाना बहेड़ी के ग्राम सैदपुर बुजुर्ग निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी 18 साल की पुत्री दोहना के एक महिला कॉलेज से वीएलएड कर रही है। बीती 28 अगस्त को उसकी पुत्री समय प्रातः 8 बजे की ट्रेन से दोहना (भोजीपुरा) अपने कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के डिब्बे में अजय कुमार उर्फ आलोक पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम कचनारी थाना नबावगंज जिला बरेली आ गया। आरोप है कि लड़का उसकी पुत्री को गन्दी गन्दी व अश्लील बाते कहकर परेशान करने लगा। युवक ने उसकी पुत्री से कहा कि कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो और अगर तुम मुझसे शादी नही करोगी तो मैं तुम्हारे चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। इसपर उसकी पुत्री घबरा गई और रोने लगी।
महिला का कहना है कि इसपर वहां बैठे कुछ लोगो ने युवक को वहां से भगाकर उसकी पुत्री को वमुश्किल बचाया। जाते जाते युवक ने उसकी पुत्री को जान से मारने की भी धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक और लड़की नगर के एक स्कूल में पढ़ाई करते थे। अजय फेल होने के कारण वहीं पड़ रहा है जबकि लड़की दोहना पड़ रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now