हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

भोजीपुरा।सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी कर समुदाय विशेष के युवक ने माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा के वार्ड तीन में रहने वाले युवक मोहम्मद मोबीन उर्फ बादशाह उर्फ चाउ उस्ताद उर्फ कैप्टन ने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।

 

 

इसके बाद घर संसार मीडिया ग्रुप पर पोस्ट वायरल कर दी। मीडिया सेल से भोजीपुरा पुलिस को जानकारी हुई। थानाध्यक्ष भोजीपुरा रामरतन सिंह ने चौकी इंचार्ज धौंराटांडा संजय कुमार को जांच के आदेश दिए। जांच में मोहम्मद मोबीन का नाम सामने आया। चौकी इंचार्ज धौंराटांडा की तहरीर पर भोजीपुरा थाने में आरोपी युवक मोहम्मद मोबीन के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now