फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप, युवक पर मामला दर्ज

मीरगंज: चुरई दलपतपुर, मीरगंज निवासी राशिद अल्वी पुत्र फूल अली शाह अल्वी पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर धर्म गुरू पर भड़काऊ पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। युवक द्वारा डाली गई इस पोस्ट से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।सूत्रों के अनुसार, राशिद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक स्टेटस लगाया, जिसमें कुछ आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें लिखी गई थीं। इस पोस्ट के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने एक्स पर की।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश जारी है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। क्षेत्र के लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now