दबंगो से भाई बहन को जान का ख़तरा मां की लें चुके जान

बरेली। भाई -बहन को दबंगो से अपनी जान का ख़तरा बना एसएस पी कार्यालय पहुंचे भाई बहन ने शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।थाना मीरगंज के मीर खा बाबर नगर कस्बा निवासी कय्यूम वारसी ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि दबंग उसे और उसकी बहन तबस्सुम को जान का खतरा बना हैं। उसके पड़ोस में रहने वाले आमिर अहमद , फिरोज अहमद, रईस अहमद ,अशरफ, वजीर अहमद आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करते रहते हैं और रंजिश रखते हैं।

 

 

23 जनवरी 2021 को इन लोगों ने उसकी मां के सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया था जिसमें इलाज के दौरान मां की मौत हो गई थी इसकी शिकायत उसने थाने पर की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वही इसके बाद आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए कय्यूम का आरोप हैं घर में घुसकर उसकी बहन तबस्सुम( 29) के साथ छेड़खानी की जाती है जब वह उसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। कय्यूम नें बताया जब वों 3 अगस्त 2021 को सुबह 7 बजे जब अपने काम पर जा रहा था आरोपियों नें अपने दरवाजे पर पकड़ लिया और तबस्सुम के साथ छेड़खानी करने लगे उसकी अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। पीड़ित नें एसएसपी से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now