सुसराल से बाहर निकला क़दम युवक को पड़ा भारी….पत्नी नें सिलबट्टा मारकर किया घायल

बरेली। सुसराल से पति को क़दम निकलना बाहर के लिये भारी पड़ गया। जिसके चलते पत्नी नें पति के भाग जाने के डर से उस पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। जिससे पति के सिर में गंभीर चोट आई है। पति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना नवाबगंज क्षेत्र गांव मुझेना निवासी जितेंद्र पुत्र रामचंद्र नें बताया कि बीते चार माह पहले उनकी शादी थाना इज्जतनगर के
तुला शेरपुर निवासी शिवानी से हुई थी।शादी के एक माह बाद शिवानी नें सुसराल छोड़कर अपने मायके तुला शेरपुर में आकर रहने लगी। जिसके बाद जितेंद्र भी परिवार छोड़ अपनी पत्नी के पास तुला शेरपुर में आकर रहने लगा। बीते सोमवार दोनों नें साथ मिलकर खाना खाया इस बीच जितेंद्र नें बताया वों खाना खाकर बाहर टहलने निकला तभी पत्नी नें आकर जितेंद्र को रोक लिया बोली आप बाहर जानें के बहाने अपने गांव मुझेना भागना चाहते हैं। इसी बात को लेकर पत्नी नें सिल बट्टा उठा लिया और जितेंद्र के सिर पर सिल बट्टा दे मारा। जिससे जितेंद्र लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन -फानन में युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। वही जितेंद्र नें थाना इज्जत नगर में पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now