सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार 

 

बरेली।  नवाबगंज पुलिस  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को  गिरफ्तार किया है। युवक ने सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट लिखकर क्षेत्र का माहौल खराब होने की कोशिश की थी। इसी दौरान किसी जागरूक व्यक्ति ने नवाबगंज पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी युवक  गिरफ्तारी की मांग की थी। नवाबगंज पुलिस मुताबिक युवक ने अपने व्हाट्सअप नंबर पर आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट किया था जिसके बाद दूसरे समुदाय में पोस्ट से  भावना को ठेस पहुंचाने की बात कही गई थी और लोगों में घटना को लेकर भी रोष था।  पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर अभियुक्त हबीब अंसारी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। नवाबगंज पुलिस ने मीडिया को बताया कि युवक हबीब अंसारी ने अपने स्टेटस पर भड़काऊ पोस्ट किया था।  इसके एक समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए थे और कार्यवाही की  मांग करने लगे। नवाबगंज पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।  हबीब के ऊपर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (2 ) के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now