पल्था गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पीएम को भेजा शव

मीरगंज। क्षेत्र के गांव पल्था में एक महिला ने ग्रह कलह के चलते जहरीला पदाथ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मीरगंज पुलिस ने महिला के शव को पीएम हेतु भेज दिया।
गांव पल्था निवासी सुखवीर सिंह की पत्नी गुड़िया उम्र 28 वर्ष ने विगत शनिवार को दिन में किसी समय पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पहुंचे जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गयी। और घटना की सूचना पर पहुंची मीरगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। गांव पल्था में दबी जुवान से चर्चा है कि सुखबीर सिंह के घर में यह तीसरी पत्नी है इससे पहले दो पत्नियों की मौत हो चुकी है। विगत शनिवार को दम्पति घर में ही थे और किसी बात पर दोनों में जमकर कहा सुनी हुई थी और यहां तक कि बताया जाता है कि मारपीट तक मामला पहुंच गया और इसी बात से क्रोधित होकर महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। और कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और जहर के असर से वह लोट पोट हो रही थी कि इसी दौरान बच्चों ने जाकर देखा तो वह गुड़िया महिला की हालत देख जोर जोर से रोने बिलखने लगे। जिसके बाद सुखवीर सिंह अन्य लोगों के साथ गुड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया और उसके बाद उसकी मौत हो गयी। वहीं मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंवर वहादुर सिंह ने बताया कि गांव पल्था में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा गया और मृत्यु का कारण जानने हेतु महिला के शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है। उसके बाद ही अगले की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now