घर के सामने गालियां देने को मना करने पर दबंगो ने घर में घुसकर सिर फोड़ा

शीशगढ़।कस्बे के मोहल्ला शरीफ नगर निवासी युवक के घर के सामने रात्रि में कुछ लोग गाली गलौच कर रहे थे।आरोप है कि गालियां देने को मना करने पर दबंगो ने घर में घुसकर युवक को पीटकर उसका सिर फोड़ दिया।बचाने आए परिजनों को भी पीटा.जिनके गुम चोटे आई है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल को भेज दिया।घायल लईक अहमद पुत्र कल्लू निवासी शरीफ नगर ने पुलिस को वताया कि शुक्रवार रात्रि 8बजे मोहल्ले के ही अताउर रहमान,जकीर अहमद और मोहम्मद सैफ घर के सामने गालियां दें रहे थे।उसनें गाली देने को मना किया तो उपरोक्त ने घर में घुसकर पीटकर उसका सिर फोड़ दिया।बचाने आए परिजनों को भी पीटा.जिनके गुम चोटे लगी हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now