फतेहगंज पुलिस ने दो पशु तस्करों ले कब्जे से 6 भैंसों को किया बरामद

बरेली । फतेहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ 6 भैसों को बरामद किया है। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता में मुकदमा दर्जकर आरोपियों को अग्रिम कार्रवाही के लिए कोर्ट भेज दिया है।
थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय ने मीडिया को  बताया कि मुखबिर से मिली सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कस्बे के बाहर एक पिकप गाडी में भैसो को क्रूरता पूर्वक ले जा रहे। उन्होंने मुखबिर की सूचना को सही मानते हुए मुखबिर के बताये  स्थान पर पुलिस टीम के साथ  उन्होंने रहपुरा अण्डर पास के देखा की कब्रिस्तान के किनारे खडी गाडी में  दो व्यक्ति भैसो को हाथ पैर बाँधकर क्रूरता पूर्वक लाद रहे है। पुलिस ने तत्काल दोनों व्यक्तियों को पकड लिया उनके कब्जे से 6 भैस बरामद की। जिनके पैर बंधे थे उन्हें पुलिस ने खुलवाया। सभी भैस गर्मी की वजह से हाफ रही थीं।जिन्हें पुलिस वालों ने पानी पिलवाया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम पूछते हुए तलाशी ली तो एक ने अपना नाम तौसीफ पुत्र सगीर दुसरे ने अपना नाम यासीन पुत्र मासूक अली खाँ निवासी गण मौहल्ला इस्लाम नगर कस्बा व थाना मीरानपुर कटरा जिला शाहजहाँपुर बताया। पकडे गये व्यक्ति  के खिलाफ पशु कुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को एमवी एक्ट में सीज किया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now