दबंग भाइयों से परेशान युवक ने पुलिस से की शिकायत

 

  • आरोपी सीबीआई का अफसर बताकर लोगों को करता है प्रताड़ित
  • एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
बहेड़ी । दबंग भाइयों  से परेशान एक युवक से  एसएसपी बरेली से शिकायत की है। पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में असलहों के दम और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को परेशान करते है। इन आरोपियों में से एक युवक ने अपने स्टेटस पर हथियारों के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो लगा रखी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बहादुरगंज निवासी मुबारक हुसैन का आरोप  है कि उसके गांव के ही रहने वाला सरताज खां व शाहनवाज उर्फ नोमान खां पुत्रगण इसरार हुसैन पेशेवर अपराधी हैं। इनके ज़ुल्मों के खिलाफ अगर कोई आवाज़ उठाता है तो वह उसे मारते पीटते हैं। युवक का कहना है कि उसे सरताज कई बार डरा धमका चुका है और झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी देता है। सरताज खुद को सीबीआई ऑफिसर बताता है और वह दूसरे स्थानों पर पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से अवैध वसूली करता है। उसके भाई शाहनवाज खां ने लोगों को धमकाने के लिये अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अवैध तमंचे के साथ फोटो अपलोड कर रखा है। इस मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now