छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी ने पीड़िता को दी तेजाब डालकर जलाने की धमकी

शीशगढ़।छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में घेरकर मोटर साइकिल से कुचलने की कोशिश की और बोला मुकदमा वापस ले लो वर्ना तेजाब डालकर जला दूँगा,कहीं मुँह दिखाने के लायक नहीं रहेगी।पीड़िता ने आई जी रेंज से शिकायत कर आरोपी पर कार्यवाही और गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता ने आई जी बरेली रेंज बरेली से शिकायत की है कि 26 जून को वह बंजरिया चौराहे से अपनी बुआ के घर जा रही थी, तभी छेड़छाड़ और पास्को एक्ट का आरोपी सोनपाल पुत्र शिवकुमार निवासी बंजरिया ने मोटर साइकिल से घेर लिया और जान से मारने की नियत से मोटर साइकिल से कुचलने की कोशिश की।और कहा कि मुकदमा वापस ले लो वर्ना तेजाब डालकर जला दूँगा कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं रहेगी। नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ गत 23मई को रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था।मामले में पुलिस ने मारपीट छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की धारा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके उछाधिकारियो के समक्ष व्यान कराए थे।परन्तु आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अब तक नहीं कर पाई थी।अब आई जी ने मामले में शीशगढ़ पुलिस को त्वरित कार्यवाही  का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now