पुलिस कार्रवाई ना होता देख पीड़ित परिवार ने  घर पर लगाया मकान विकाऊ का पोस्टर !

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग रेप पीड़िता   के परिवार ने न्याय नहीं मिलता देख अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया । इसके बाद  मामले ने तूल पकड़ लिया है।हालांकि पुलिस ने परिवार के इस काम को पुलिस पर दवाब बनाने की नीति का एक हिस्सा बताया है। दरसल बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर  रेप की घटना को अंजाम दिया था , इसके बाद नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। बाद में लड़की को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को एक क्लिनिक पर ले जाकर गर्भपात करा दिया। बाद में पीड़िता ने अपने परिवार के साथ जाकर  पुलिस से शिकायत की । पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने युवती के साथ घटना करने के आरोपी को गिरफ्तार करके बीते दिन भेज दिया। वही पीड़ित परिवार का कहना है कि आंवला पुलिस ने आरोपी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया जिसे मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इस बात से नाराज परिवार ने अपने घर की दीवार पर न्याय नहीं मिलने के चलते मकान बेचने का इश्तेहार अपने घर की दीवार पर लगा दिया। वही एसपी ग्रामीण मानुष पारिख का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है साथ ही आगे की कार्रवाही प्रचलित है। वहीं पीड़ित ने अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ का इश्तेहार लगाकर दवाब बनाने की कोशिश की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now