आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने दी आत्मदाह की धमकी

– पुलिस ने थाने बुलाकर जल्द कार्यवाही का दिया आश्वासन
बहेड़ी। लड़की को बहलाफुसलाकर निकाह करने के इरादे से भगा ले जाने वाले और बलात्कार करने के आरोपी युवक सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित न आत्मदाह की धमकी दे डाली। आरोप है कि शिकायत करने पर घर वालों ने घर के अंदर घुसकर गालियां दी और घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी।  नगर के मोहल्ला टांडा फरीदपुर निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि बीती 10 मई को मोहल्ला टांडा फरीदपुर थाना बहेड़ी निवासी मो० आकिब उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर निकाह करने के बहाने से अपने साथ ले गया और फिर जबरदस्ती पुत्री के साथ बलात्कार किया। आकिब के बहनोई रईस अहमद व मो० आरिफ व मो० आबिद ने भी बारी-बारी से जबरदस्ती पुत्री के साथ बलात्कार किया। शिकायत करने पर विपक्षीगण एक राय होकर उसके घर के अंदर घुस आए और गन्दी गन्दी गालियां देते हुए घर में तोड़-फोड़ कर उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मो0 आकिब, मो० आरिफ, मो० आबिद, आसिफ, मुजम्मिल, मो० असलम, वकीलन, रईस अहमद, तहसीन तारा निवासीगण मोहल्ला टाण्डा फरीदपुर, थाना बहेडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।वहीं बीती 18 तारीख़ को लड़की के पिता ने एक ट्वीट किया था कि मेरे मुकदमे को लिखे हुए बहेड़ी थाने 21 दिन हो गए हैं अगर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के सामने अपनी बेटी के साथ आत्मदाह कर लूंगा। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता को थाने बुलाया और कहा कि मुकदमे की विवेचना चल रही है जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अभिकरणों को जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now