दहेज लोभी ससुरालियो ने गर्भवती महिला को पीटकर घर से निकाला

शीशगढ़। पहले पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की। दूसरे पति ने परिजनों के साथ दहेज में 20लाख रुपए व कार की माँग कर गर्भवती महिला को पीटकर घर से निकाल दिया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।ग्राम अभूपुरा उर्फ जोखनपुर निवासी संगीता उर्फ तारा पुत्री नरेन्द्र पाल के अनुसार थाने में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार पीड़िता की पहली शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार ग्राम खमरिया थाना मिलक जनपद रामपुर के साथ हुई थी।पति ट्रक ड्राइवर थे जिनकी सड़क हादसे में 2015 में कलकत्ता में मौत हो गई थी।पहले पति से एक बेटा प्रिंस है।पहले पति की मौत के बाद महिला की दूसरी शादी 20अप्रैल 2019 को ग्राम रम्पुरा मिश्र थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत निवासी रामकिशोर पुत्र शोभाराम से हो गई।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दूसरे पति ने दहेज में 20लाख रुपए और कार की माँग कर उत्पीड़न शुरू कर दिया।आरोप है कि दहेज की माँग पूरी न होने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर सात जुलाई को पीटकर गर्भवती महिला को पहले पति के बेटे के घर से निकाल दिया।तथा ज़ेवर भी छीन लिए।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति रामकिशोर,कमला देवी,शोभराम,बांधू राम,नीला देवी,जशोदा देवी,राजकुमारी व जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now