किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की मुख्य आरोपी सहित 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शीशगढ़। थाना शीशगढ़ के एक गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिग किशोरी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाकर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि गत 2 जुलाई की रात को उसकी नावालिग बेटी को गांव का ही मुकीम बहलाफुसला कर भगा कर ले गया। पीड़िता रात में जागी तो उसकी बेटी घर मे नहीं होने पर उसने मोहल्ले में तलाश किया। पीड़िता ने जब आरोपी मुकीम के परिजनों से पुत्री की जानकारी की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उक्त मुकीम उसकी पुत्री से लगभग 6 माह से चोरी छुपे मिलता था, व उसके साथ सम्बन्ध बनाता था।

 

 

 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मुकीम के परिजनों ने कुछ करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एस एस पी से की थी।एस एस पी के आदेश पर मुख्य आरोपी मुकीम, भाई कलीम,पिता हनीफ,माँ अच्छी बी सहित 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।उधर आरोपी मुकीम ने बताया कि महिला के द्वारा उसपर लगाया गया आरोप निराधार है, क्योंकि वह घटना के 3 दिन पहले से ही दिल्ली में है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now