प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करके शव को खेत मे फेंक दिया था। बरेली कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए घटना में महिला और उसके प्रेमी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ आर्थिक दंड भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक   वादिनी श्रीमती माया देवी पत्नी केशरीलाल नि0 ग्राम जटपुरा मुगलपुरा थाना मीरगंज बरेली ने पुलिसनको  बताया गया था  कि अभियुक्ता मीना पत्नी जगदीश ने अपने प्रेमी सोरन सिंह के साथ मिलकर 10 जुलाई वर्ष 2018 को अपने पति (जगदीश) की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था  जिसके सम्बन्ध में थाना मीरगंज पर मुकदमा भी  पंजीकृत  भी हुआ था ।
जिसमें अभियोजन पक्ष द्वारा 09 गवाह पेश किए गये, जिसमें  न्यायालय एडीजे-03 कोर्ट जनपद बरेली ने  चिन्हित सनसनीखेज वाद में अभियुक्तगण  सोरन सिंह उर्फ वीरेन्द्र सिंह पुत्र रामलाल नि0 मो0 भूड़ा कस्बा सैफनी थाना शाहबाद जनपद रामपुर , मीना पत्नी जगदीश नि0 ग्राम जटपुरा मुगलपुरा थाना मीरगंज जनपद बरेली को धारा 302/34 में आजीवन कारावास के साथ 10,000-10,000रू0 का अर्थदण्ड और  धारा-201 में 03-03 वर्ष का साधारण कारावास व 10,000-10,000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । साथ में यह भी कहा कि अर्थदण्ड अदा न करने पर 02-02 माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now