ईट लगने से बुज़ुर्ग की मौत के मामले में तीन पर मुकदमा

बहेड़ी। ईट के प्रहार से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मंदिर से कुर्सी चोरी होने के बाद सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लेकर बड़ा जिसके बाद नौबत यहाँ तक  पहुँच गई।ग्राम भूड़ा बहादुरपुर निवासी गौरीशंकर पुत्र भूपराम का थाने में दी गई तहरीर में कहना है कि गांव के ही कपिल ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। मंदिर से कुर्सियां चोरी होने के बाद 10 तारीख़ की सुबह कपिल से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो उसने फुटेज दिखाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिसपर वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि जब उसका भतीजा भतीजा दीपक पुत्र लाखन गांव के अडडे के पास बनी अपनी दुकान खोल रहा था तभी कपिल, रवि व अनिल पुत्रगण प्रीतमराम उर्फ नन्हे अपने हाथों में लाठी डण्डे व ईटें लेकर वहां पहुँच गए।
आरोप है कि इसके बाद तीनो लोग उसके भतीजे को गन्दी गन्दी गालियां देने लगे। इसपर जब उसके पिता भूपराम ने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने लाठी डण्डों व ईंटों से उसके भतीजे और पिता को मारना पीटना शुरू कर दिया। उक्त लोगों ने उसके पिता भूपराम को लाठी डण्डों व ईंटों से सिर व सीने पर इतना मारा कि प्रार्थी के पिता भूपराम की मारपीट मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लोग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त तीनो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now