संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत की वजह साफ नहीं, बिसरा रिजर्व

देवरनियां (बरेली )। कोतवाली  देवरनियां क्षेत्र के गांव राठ मे शनिवार को  एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामला अभी सुलझा नहीं है। शव को ले अपने साथ ले जाने के लिए मृत विवाहिता के मायके वालों और ससुरालियों मे तीखी  बहस भी हुई।गांव  राठ निवासी सतीश गंगवार की पत्नी सरिता देवी का शब शनिवार को घर मे पडा मिला था । उस वक्त वह घर मे अकेली थी। पति रिछा मजदूरी करने गया था,तो सास और देवर कचनारी गांव गये हुए थे। शनिवार शाम परिजनों के वापस आने पर घटना का पता लगा।सूचना पर विवाहिता के मायके वाले गांव व थाना हाफिजगंज से आ गये थे। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया था।शव के साथ गांव राठ के पूर्व प्रधान और प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शांतिपाल गंगवार भी गये थे। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद जब शव ले जाने की बारी आई ।  तो विवाहिता के ससुरालियों और मायके वालों में बहस होने लगी। मायके वाले हाफिजगंज शव ले जाना चाह रहे थे ।पूर्व प्रधान शांतिपाल गंगवार ने बताया कि उनके हस्तक्षेप के बाद शव को ग्राम पंचायत राठ ठेरा लाया जा रहा है ।वहीं अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now