चिकन बिरयानी के पैसे मांगने पर भाजपा नेताओं ने दिखाई हेकड़ी ,मुकदमा दर्ज 

शीशगढ़। कस्बे के एक होटल में चिकन बिरयानी खाने के बाद होटल स्वामी द्वारा खाने के पैसे मांगना नशे में धुत भाजपा नेताओं को इतना नागवार गुजरा कि होटल में तोड़फोड़ कर दी। सामान फेंक कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार शीशगढ़ कस्बे के निवासी भाजपा नेता प्रमोद कुमार देवल ,रवि यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ कस्बे के बहेड़ी रोड स्थित आलीशान होटल में चिकन बिरयानी खाने पहुंच गए।आरोप है कि चारो लोग शराब पिए हुए थे।चिकन बिरयानी खाने के बाद जब होटल स्वामी इमरान ने खाने के पैसे माँगे तो इन भाजपा नेताओं को इतना नागवार गुजरा कि होटल में तोड़फोड़ कर दी। चिकन फ्राई को सड़क पर फेंक दिया।होटल स्वामी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।होटल पर काम कर रहे कारीगरों ने भाजपा नेताओं के हुड़दंग का वीडियो बना लिया जो वायरल होने लगा।होटल स्वामी इमरान अपनी फरियाद लेकर थाने में पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपी भाजपा नेता प्रमोद कुमार देवल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके तीन अन्य साथी फरार हो गए।देर रात्रि पुलिस ने भाजपा नेता प्रमोद कुमार देवल को परिवार बालों की सुपुर्दगी में दे दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now