ग्राम निधि के गबन में खमरिया गोपाडांडी के प्रधान के अधिकार सीज

देवरनिया । हैंडपंप की मरम्मत से लेकर पुलिया का सड़क  निर्माण में गडवड़ी करने वाले ब्लाक दमखोदा  की ग्राम पंचायत खमरिया गोपाड़ाडी के प्रधान आरिफ पर कार्यवाही कर दी गई है । रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं ।ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को शपथ पत्र देकर विकास कार्यो में गड़वड़ी की शिकायत की थी । जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम की मामले की जांच सौंपी है । ग्राम प्रधान पर लगाये गये ज्यादातर आरोप सही पायेंगे है । स्वीकृति की ऊंचाई के संपेक्ष कम ऊंचाई का मिट्टी भरान करके पूरी धनराशि निकाली गई । अवर अभियंता की ओर से कार्य से अधिक एमबी बनाने समेत कई आरोपों की पुष्टि हुई है । अब इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव और पूर्व सचिव के साथ अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दोषी ठहराया गया है । ग्राम पंचायत सचिव रोहिताश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि कारण बताओ कि जांच में पता चला कि कुछ कार्य का भुगतान पूर्व ग्राम पंचायत सचिव अयोध्या प्रसाद त्यागी की ओर से कराया गया है । सचिव रोहिताश और पूर्व सचिव अयोध्या प्रसाद त्यागी को जिम्मेदार ठहराया गया है । तकनीकी पर्यक्षेत्रण में लापरवाही और कमियां बरतने में अवर अभियंता राकेश कुमार को भी दोषी करार ठहराया गया है । जिला अधिकारी ने अन्तिम जाँच के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार और पीडब्लू के अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड को सौंपी है ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now