दहेज़ न लाने पर विवाहिता को किया जान से मारने का प्रयास

– पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

बहेड़ी। दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वालों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। यही नहीं  ससुराल वालों ने पीड़िता के मायके वालों से भी मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना बहेड़ी के ग्राम गुलड़िया अता हुसैन निवासी शाइस्ता पुत्री अली हसन का थाने में दी गई तहरीर में कहना है कि उसकी गाँव के ही रहने वाले साजेब पुत्र कमालुद्दीन के साथ दो साल पहले लब मैरिज हुई थी। शादी के समय पति व ससुराल वालों ने दहेज की कोई मांग नही की थी। जब उसने एक लडके को जन्म दिया तो उसके बाद से ससुराल वाले दहेज में दो लाख नकद और अन्य सामान लाने की मांग कर उसका शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।

 

 

महिला का कहना है कि बीती 13 जून की रात पति व ससुराल वाले फिर उससे नगदी और अन्य सामान लाने की मांग करने लगे।जब महिला ने ससुराल वालों की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो सभी ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सभी ने गले में फंदा डालकर उसे मारने की कोशिश की। किसी तरह उनसे बचकर उसने इसकी सूचना अपने मायके वालो को दी जिसपर उसके मायके वाले मौके पर पहुँच गए। आरोप है कि मायके वालों के पहुँचने पर ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट की। डा

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now