पति- देवर समेत पांच के खिलाफ एडीजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

देवरनियां। कोतवाली कस्बा स्थित की रहने वाली एक विवाहिता के पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद ससुरालियों ने मारपीट की और देवर ने  छेडखानी।‌ इस मामले में एडीजी के आदेश पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पीडिता  का आरोप है कि नौ-दस माह पहले उसका पति कर्नाटक से दुसरी शादी कर ली है । इसके बाद से ससुराली उस पर जुल्म- जायत्ती करने लगे। तीन जून को ससुर से खर्चा मांगने पर उसके साथ मारपीट की गयी। आरोप है कि आठ जून की रात पीडिता अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी । तभी देवर आ गया  और छेड़खानी करने लगा। चीखने पर जीने के रास्ते भाग गया । जीने पर दो अज्ञात लोग भी थे।पीडिता ने कोतवाली पर भी तहरीर दी,मगर उसपर समझौते का दबाव बनाया गया।पीडिता ने एडीजी जोन के यहां गुहार लगाई,जिसपर देवरनियां पुलिस को कार्रवाई के आदेश करे गये। पुलिस ने एडीजी के आदेश पर पति आरिफ,देवर साजिद, ससुर नन्हे मित्री और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now